फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SAIL recruitment last date to apply for 314 Operator-cum-Technician posts at sailcareers.com, check here

SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 300+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत भर लें फॉर्म

Mon, 18 Mar 2024 01:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 01:30 PM IST
सार

SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में ऑपरेटर-कम-टेक्नीशियन के 300 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आज तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
SAIL recruitment last date to apply for 314 Operator-cum-Technician posts at sailcareers.com, check here
sail recruitment 2024 - फोटो : social media

विस्तार

SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (प्रशिक्षु) - (OCTT) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज, यानी 18 मार्च अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार अभी आधिकारिक वेबसाइट cellcareers.com पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन

314 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य मेटालर्जी, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल और केमिकल सहित विभिन्न ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (प्रशिक्षु) के कुल 314 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 से 28 वर्ष तक निर्धारित है। आवेदक के पास पदानुसार संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क लागू है।

विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट cellcareers.com पर जाएं।
  • 'लॉगिन' पर क्लिक करके वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।
  • अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • पद का चयन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • पूरा फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed