फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Safalta Talk : Know the special things about the police job from former Deputy Superintendent of Police Vinod Singh

Safalta Talk: पूर्व पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह जी से जानें पुलिस की नौकरी की खास बातें

Sat, 10 Apr 2021 03:48 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 10 Apr 2021 03:48 PM IST
सार

  • पुलिस विभाग के पूर्व अधिकारी विनोद सिंह बताएंगे पुलिस सेवा से जुड़ी सभी प्रमुख बातें
  • सेशन का आयोजन सोमवार 12 अप्रैल 2021 शाम 4 बजे अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर होगा

विज्ञापन
Safalta Talk : Know the special things about the police job from former Deputy Superintendent of Police Vinod Singh
पुलिस सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की नौकरी समाज में एक प्रतिष्ठित नौकरी होती है। पुलिस की नौकरी कर रहे युवाओं को इससे जुड़ा सम्मान, रुतबा व एक प्रतिष्ठित दर्जा प्रदान किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नौकरी अपने हर एक अधिकारी से खूब त्याग की भी मांग करती है। अक्सर आम नागरिक पुलिस अधिकारियों के त्याग को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें यह सिर्फ एक ग्लैमरस व एडवेंचर से भरपूर नौकरी ही लगती है। लेकिन पुलिस अधिकारियों का त्याग, समपर्ण व कर्तव्यनिष्ठा इसे एक बेहद ही खास नौकरी बनाती है। इसलिए वो युवा जो पुलिस की नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए पुलिस सेवा से जुड़ी सभी प्रमुख बातों को जानना बेहद आवश्यक है। इसी बात पर चर्चा करने के लिए safalta talk के माध्यम से हमारे साथ विशेष वेबिनार सेशन में जुड़ रहे हैं विनोद सिंह जी।

विज्ञापन


विनोद सिंह जी, पुलिस विभाग के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। इन्होंने पुलिस सेवा में अपना करियर साल 1976 में शुरू किया। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मुरादाबाद, जो कि वर्तमान में डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस एकेडमी के नाम से जाना जाता है से अपने सफर की शुरूआत की जहां पर ये सर्वाधिक अंक अर्जित कर सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी बनें। जिसके लिए इन्हें तत्कालीन राज्यपाल द्वारा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वर्ष 2000 में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्य किया, तत्पश्चात ढेरों पदों व विभागों में भी कार्यरत रहे। इनके करियर की मुख्य उपलब्धियों में दस्यु गैंग पर प्रभावी कार्यवाई व आतंकवाद पर कार्यवाई रहा। इन्होंने फॉरेंसिक साइंस का प्रशिक्षण प्राप्त कर गंभीर घटनाओं की जांच में भी प्रमुख भूमिका निभाई। साल 2013 में सेवानिवृत्त होकर ये जनपद मुरादाबाद में रह रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद से ही ये शिक्षण के क्षेत्र में सक्रीय हैं व उत्तर प्रदेश पुलिस एकेडमी में अतिथि लेक्चरर के रूप में युवा पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विनोद सिंह जी का सालों का अनुभव व वर्तमान में पिछले कई सालों से किया जा रहा युवाओं का मार्गदर्शन युवाओं को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। इसलिए यह सेशन पुलिस में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं किन बातों पर होगी इस सेशन में चर्चा-
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सेशन पुलिस की नौकरी के बारे में युवाओं के सामने ढेरों महत्वपूर्ण जानकारियां रखेगा। जिसमें से प्रमुख है पुलिस की नौकरी व ट्रेनिंग। पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तैयारी, खास गुण, महत्वपूर्ण पैरामीटर आदि। अगर आप भी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो इस सेशन को बिल्कुल भी मिस न करें व विनोद सिंह जी से जानें पुलिस की तैयारी के लिए कई महत्वपूर्ण बातें। इस सेशन का आयोजन सोमवार 12 अप्रैल 2021 शाम 4 बजे अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर होगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए अभी रजिस्टर करें- http://bit.ly/upsi-safaltatalk

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed