{"_id":"6764069461a3e3c47604dbbc","slug":"rssb-recruitment-2024-for-72-surveyor-foreman-posts-apply-here-recruitment-rajasthan-gov-in-2024-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSSB Jobs 2024: राजस्थान में सर्वेक्षक और माइंस सुपरवाइजर की भर्ती, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSSB Jobs 2024: राजस्थान में सर्वेक्षक और माइंस सुपरवाइजर की भर्ती, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म
Thu, 19 Dec 2024 05:12 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:12 PM IST
सार
RSMSSB Surveyor and Mines Supervisor Recruitment 2024: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने राजस्थान के खान और भूविज्ञान विभाग में सर्वेक्षक और माइंस सुपरवाइजर की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jobs
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान ने हाल ही में सर्वेयर और माइंस सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB) ने खान और भूविज्ञान विभाग में भर्तियां निकाली है, जिसके तहत 72 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
श्रेणीवार रिक्ति विवरण (Vacancy Details)
| पोस्ट नाम | सामान्य क्षेत्र रिक्तियां | अनुसूचित क्षेत्र रिक्तियां | कुल रिक्तियां |
|---|---|---|---|
| सर्वेक्षक | 25 | 5 | 30 |
| खान पर्यवेक्षक (ग्रेड-II) | 37 | 5 | 42 |
| कुल | 62 | 10 | 72 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- सर्वेक्षक: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से खनन या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। देवनागरी में लिखित हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
- फोरमैन (ग्रेड II): भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।ऐसे होगा चयन (Selection Process)
- लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और विशिष्ट विषयों से 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी और कुल 120 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- दस्तावेज सत्यापन: अभ्यर्थियों को अपनी आयु सीमा, आवश्यक योग्यता, निवास, श्रेणी और अन्य के समर्थन में सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
- चिकित्सा परीक्षण: चयनित अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा कि वे नौकरी के लिए उपयुक्त हैं।
आवेदन शुल्क (Registration Fees)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, DIRECT RECRUITMENT OF SURVEYOR AND FOREMAN (GRADE-II) -2024 के सामने Apply Online टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले ले।