आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पुरज़ोर कोशिश की पर उससे मिल न सका

                
                                                         
                            शायरी तो बस इश्क़ की कलाकारी है
                                                                 
                            
हर एक शेर में तेरे कूचे पे नज़रदारी है
मोहब्बत से कोई सर कलम कर गया
जान देना भी इश्क़ में अदाकारी है
ये दौलतें हुस्न,हसीन चेहरा और सुरूरी आँखें
अब सब खुलेआम मेरे ज़िबह की तैयारी है
ये क़त्ल-ए-ग़ारत का घर है तो इसी में रहो
तनिक कुछ और लम्हे हमारे आग़ोश मे रहो
ऐसे समाओ मुझमें कि जैसे लहूँ रगों में
क्या ज़रूरत है तुम सबकी नज़रों में रहो
हमारे प्यार की फ़सल जब पकने लगी
सारे गाँव में उसकी ख़ुशबू फैलने लगी
पुरज़ोर कोशिश की पर उससे मिल न सका
घंटे बजने लगे और सुबह होने लगी
-अभय ‘अवधी’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
47 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर