{"_id":"689f1db1dfccfc4db40a7fee","slug":"rssb-patwari-exam-2025-on-august-17-free-bus-service-for-candidates-check-exam-guidelines-dress-code-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSSB Patwari Exam 2025: 17 अगस्त को होगी राजस्थान पटवारी परीक्षा, बस सेवा फ्री; जानें गाइडलाइंस और ड्रेस कोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSSB Patwari Exam 2025: 17 अगस्त को होगी राजस्थान पटवारी परीक्षा, बस सेवा फ्री; जानें गाइडलाइंस और ड्रेस कोड
Fri, 15 Aug 2025 05:24 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 15 Aug 2025 05:24 PM IST
सार
Rajasthan Patwari Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। जिसमें 3,705 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस और ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन
Guidelines, दिशा-निर्देश
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Rajasthan Patwari Exam Guidelines: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 12 अगस्त 2025 को जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3,705 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के दिन का ड्रेस कोड, सुरक्षा जांच के नियम और अन्य महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी की हैं, जिनका पालन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अभ्यर्थी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अभ्यर्थी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के मद्देनजर परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। निगम द्वारा 15 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 11:59 बजे तक सभी रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सभी मान्यता प्राप्त प्रवेश पत्र रखने वाले उम्मीदवारों के लिए मान्य होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 6.76 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भीड़ को देखते हुए RSRTC ने 595 अतिरिक्त बसों के संचालन का भी निर्णय लिया है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश
- अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने फोटो के साथ एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही होगा और एक विकल्प ‘नो रिस्पांस’ के लिए होगा।
- परीक्षा खत्म होने के बाद अतिरिक्त 10 मिनट दिए जाएंगे, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकें।
- उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में बताए गए ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना होगा।
- बोर्ड की नई गाइडलाइन के अनुसार, अभ्यर्थी परीक्षा में कड़ा, कृपाण, पगड़ी और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगे।
- परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले तीन स्तरीय जांच की जाएगी, और संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच उनके इनर वियर तक हो सकती है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Admit Card Issue Date, Important Instructions” लिंक चुनें।
- इसके बाद “Patwari Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- “Get Admit Card” पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।