RSMSSB VDO Mains Admit Card: राजस्थान वीडीओ मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें
RSMSSB VDO Mains Admit Card: वीडीओ भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB VDO Mains Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र मुख्य परीक्षा के लिए है। इसे डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक अब उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB VDO Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। बता दें कि परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि उम्मीदवारों को परीक्षा में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।
RSMSSB VDO Mains Admit Card: प्रवेश पत्र को ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
वीडीओ भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में दी गई है।
RSMSSB VDO Mains Admit Card: प्रवेश पत्र पर मिलेगी ये जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का स्थान
- परीक्षा की अहम गाइडलाइंस
RSMSSB VDO Mains Admit Card: परीक्षा में इन बातों का रखे ख्याल
- अभ्यर्थी परीक्षा में देरी से न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- अभ्यर्थी अपने साथ में अपना प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र लेकर आएं।
- अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
- अभ्यर्थी परीक्षा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
- कोरोना गाइडलाइन का पालन करना न भूलें।
- अभ्यर्थी बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले छात्र RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे vdo भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।