RSMSSB Recruitment: जल्द होने वाली है 629 पदों पर नियुक्ति, बोर्ड ने जारी की भर्ती परीक्षा की तिथि
RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन के पदों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 626 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। RSMSSB फायरमैन / सहायक अग्निशमन अधिकारी परीक्षा 29 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। आरएसएमएसएसबी भर्ती अभियान कुल 629 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 29 रिक्तियां सहायक अग्निशमन अधिकारी के पद के लिए और 600 फायरमैन पदों के लिए हैं। ध्यान रहे फायरमैन और सहायक अग्निशमन अधिकारी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्तूबर, 2021 को शुरू होकर 16 अक्तूबर, 2021 को समाप्त हो गई है।
बोर्ड द्वारा 629 रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरएसएमएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 29 जनवरी, 2022 को उचित कोविड-19 दिशा-निर्देशों के साथ आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को मास्क पहनना, हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करना, सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें परीक्षा के एडमिट कार्ड और पहचान प्रमाण को परीक्षा हॉल में ले जाना होगा।
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2021: यह है परीक्षा पैटर्न
सहायक अग्निशमन अधिकारी और अग्निशमन अधिकारी के पद के लिए, उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, संख्यात्मक और मानसिक क्षमताओं, सामान्य हिंदी और अन्य से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि परीक्षा में प्रत्येक पेपर में 300 अंक होंगे। वहीं मेरिट सूची में कुल 220 अंक होंगे, जिसमें लिखित परीक्षा में 70 अंक और शारीरिक व प्रायोगिक परीक्षा में 150 अंक होंगे। अनारक्षित श्रेणी और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को शारीरिक और प्रायोगिक परीक्षा में बैठने के लिए क्रमशः 33 फीसदी और 28 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।