{"_id":"5fec24b60a004006d211e551","slug":"rsmssb-rajasthan-patwari-exam-2020-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती के लिए होने वाली राजस्थान पटवारी परीक्षा टली","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
4 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती के लिए होने वाली राजस्थान पटवारी परीक्षा टली
Wed, 30 Dec 2020 12:26 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rajasthan Patwari Exam 2020 Postponed: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 10 जनवरी 2021 से शुरू होने वाली थी। परीक्षा 10, 17 और 24 जनवरी 2021 को होनी थी, लेकिन अब इस परीक्षा को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri LIVE 2020: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, आज इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
हालांकि, अभी परीक्षा की नई तिथि की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही परीक्षा की संशोधित तिथि जारी करेगा। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इस परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया है। परीक्षा की संशोधित तारीख देखने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in चेक करते रहें।
विज्ञापन
4 हजार से ज्यादा पटवारी पदों की होनी है भर्ती
इस परीक्षा के जरिए 4421 पदों पर पटवारी की भर्ती होनी है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होना था। अभ्यर्थियों के शिफ्टों में परीक्षा देने के लिए अल्फाबेट तरीका अपनाया गया था। जल्द ही इस परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा होगी।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : OSSSC ने शुरू की 800 पदों पर भर्ती, जल्दी यहां आवदेन करें