फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Patwari Exam: Rajasthan Patwari Exam Concludes with 89 Percent Attendance; 6.76 Lakh Candidates Applied

RSMSSB Patwari Exam: 89 फीसदी उपस्थिति के साथ पटवारी परीक्षा संपन्न, पहली पाली के प्रश्न-पत्र हुए जारी

Sun, 17 Aug 2025 07:17 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 17 Aug 2025 07:17 PM IST
सार

Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 6.76 लाख अभ्यर्थियों में से करीब 89% ने परीक्षा दी। पहली शिफ्ट के प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
RSMSSB Patwari Exam: Rajasthan Patwari Exam Concludes with 89 Percent Attendance; 6.76 Lakh Candidates Applied
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan Patwari Exam Analysis: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में कुल 6.76 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 89% यानी 6 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

बोर्ड ने क्या कहा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं बोर्ड की तरफ से सभी 38 जिला प्रशासन को परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी कैंडिडेट्स को उनके धैर्य और सहयोग के लिए भी आभारी हूं।
विज्ञापन

89% उम्मीदवारों ने दिया एग्जाम

राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 का आयोजन आज यानी 17 अगस्त को दो शिफ्टों में किया गया। परीक्षा में कुल 6,76,011 अभ्यर्थियों के लिए सीटें निर्धारित थीं। पहली शिफ्ट में 3,38,060 उम्मीदवारों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिसमें से 2,98,310 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 39,750 अनुपस्थित रहे। इस शिफ्ट में उपस्थिति प्रतिशत 88.24% रही। वहीं, दूसरी शिफ्ट में 3,37,951 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा रखी गई, जिसमें से 3,02,548 उपस्थित और 35,403 अनुपस्थित रहे और उपस्थिति प्रतिशत 89.52% दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर दोनों शिफ्टों में 6,00,858 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिससे औसत उपस्थिति 88.88% रही।

पहली शिफ्ट के प्रश्न पत्र वेबसाइट पर हुए अपलोड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहली शिफ्ट यानी सुबह 9 से 12 बजे के प्रश्न पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। इसके साथ ही, पहली शिफ्ट के SPZ8 सेट-1 से 12 तक के कुल 12 प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी इन लिंक के माध्यम से संबंधित प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को मिली फ्री बसों में यात्रा की सुविधा

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के मद्देनजर परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी थी। निगम द्वारा 15 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 11:59 बजे तक सभी रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। यह सुविधा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए मान्य थी, जिनके पास मान्यता प्राप्त प्रवेश पत्र था।

परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 6.76 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए RSRTC ने 595 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया था, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed