Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RSMSSB Patwari Bharti 2025: Applications Reopen for 3705 Posts, Check Last Date and Direct Link Here

RSMSSB Patwari Bharti 2025: 3705 पदों के लिए फिर से आवेदन शुरू, अब तक 6.50 लाख फॉर्म जमा; जानें आखिरी तारीख

Mon, 23 Jun 2025 10:02 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Jun 2025 10:02 AM IST
सार

RSMSSB Patwari Bharti 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 3705 पदों पर आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। 6.5 लाख से अधिक उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून है।

विज्ञापन
RSMSSB Patwari Bharti 2025: Applications Reopen for 3705 Posts, Check Last Date and Direct Link Here
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने पटवारी भर्ती 2025 के तहत फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब सुनहरा मौका है। 23 जून 2025 से लेकर 29 जून 2025 तक अभ्यर्थी 3705 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

Rajasthan Patwari Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
आवेदन पुनः शुरू 23 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2025
आवेदन में संशोधन 30 जून – 6 जुलाई 2025
आवेदन वापस लेने की तिथि 7 जुलाई – 9 जुलाई 2025

17 अगस्त को होगी राजस्थान पटवारी परीक्षा

अब तक इस भर्ती में 6.5 लाख से अधिक आवेदन पहले ही आ चुके हैं और दोबारा विंडो खुलने के बाद 50,000 से ज्यादा नए आवेदन की संभावना है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने पहले ही साफ कर दिया है कि पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वैकेंसी डिटेल: पदों में बंपर इजाफा

विवरण संख्या
पहले घोषित पद 2020
बढ़ाए गए पद 1685
कुल पद 3705

योग्यता और आयु सीमा

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, CET स्नातक स्तर पास करना भी जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित (जैसे- NIELIT 'O' Level प्रमाणपत्र, COPA, कंप्यूटर साइंस या एप्लिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा, RS-CIT या अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता) किसी एक योग्यताएं होनी चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया के तहत एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो 300 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। यानी हर गलत जवाब पर आपके कुल प्राप्तांक से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले https://rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitment Advertisement" सेक्शन में जाएं।
  • "Patwari Bharti 2025" से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले से SSO ID नहीं बनाई है, तो https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • SSO पोर्टल पर लॉगिन करें और "Recruitment Portal" चुनें।
  • आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed