फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB MVSI 2022 Exam Sarkari Naukri Date announced candidates can check details and download admit card at  rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB MVSI 2022 Exam: राजस्थान मोटर वाहन एसआई के पदों पर इन तारीखों पर होगी परीक्षा, यहां देखें डिटेल

Thu, 20 Jan 2022 08:10 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 20 Jan 2022 08:10 PM IST
सार

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर (एमवीएसआई) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSMSSB MVSI 2022 Exam Sarkari Naukri Date announced candidates can check details and download admit card at  rsmssb.rajasthan.gov.in
RSMSSB MVSI 2022 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर (एमवीएसआई) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि को जारी कर दिया है। इस संबंध में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 12 फरवरी और 13 फरवरी, 2022 को विभिन्न केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

उम्मीदवारों की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। 12 फरवरी, 2022 को पहले और दूसरे चरण की परीक्षा सुबह और दोपहर को होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। वहीं, 13 फरवरी, 2022 को तीन घंटे की परीक्षा होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर, 2021 से 3 जनवरी, 2022 के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर के कुल 197 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। एमवीएसआई के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।  इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB MVSI 2022 Exam के लिए जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड की तरफ से जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। उम्मीदवार प्रवेश पत्र के साथ अपनी पहचान पत्र की आईडी और अन्य जानकारियों को भी साथ में लेकर पहुंचें। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करें। केंद्र में किसी भी जगह पर भीड़ भाड़ इकट्ठा न होने दें। शारीरिक दूरी बनाएं और मुंह पर मास्क लगाकर रखें।

RSMSSB MVSI 2022 Exam की महत्वपूर्ण तिथियां

  • एमवीएसआई परीक्षा 2022 की तिथि  - 12 फरवरी, 2022  (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक)
  • एमवीएसआई परीक्षा 2022 की तिथि - 12 फरवरी, 2022  (दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक)
  • एमवीएसआई  परीक्षा 2022 की तिथि -13 फरवरी, 2022 (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक) 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed