फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Motor Vehicle Exam will held on 12, 13 feb admit card on 7 feb sarkari naukri

RSMSSB Motor Vehicle Exam : राजस्थान मोटर वाहन एसआई भर्ती परीक्षा 12 , 13 फरवरी को होगी, इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र

Sat, 05 Feb 2022 02:09 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 02:09 PM IST
सार

RSMSSB Motor Vehicle Exam : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 7 फरवरी, 2022 को जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
RSMSSB Motor Vehicle Exam will held on 12, 13 feb admit card on 7 feb sarkari naukri
RSMSSB Motor Vehicle SI Receruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर की ओर से मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 12 और 13 फरवरी, 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुछ समय पूर्व ही बोर्ड ने इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वह अपनी तैयारी पूरी कर लें।

विज्ञापन


7 फरवरी को जारी होंगे प्रवेश पत्र
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 7 फरवरी, 2022 को जारी करेगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन आईडी का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा। अन्य किसी भी माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की तिथियां

पेपर 1 - 12 फरवरी, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
पेपर 2 - 12 फरवरी, 2022 को दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक।
पेपर 3 - 13 फरवरी, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक।

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार मास्क लगाकर रखें, बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि भीड़ से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में ये सामाग्री लेकर आएं
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का प्रवेश पत्र और एक वैद्य पहचान पत्र लेकर आएं। बिना इसके केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटो और ब्लू या ब्लैक बॉल पेन लेकर आएं। इनके अलावा किसी भी अन्य सामाग्री को ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed