RSMSSB Computor Recruitment 2023: संगणक के करीब 600 पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन
RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से संगणक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Computor Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से संगणक पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 10 अगस्त को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
RSMSSB Computor Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
RSMSSB Computor Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी / बीसी (क्रीमी लेयर) / ईबीसी (क्रीमी लेयर) के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
RSMSSB Computor Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
-
होमपेज पर कंप्यूटर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।
-
लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें।
-
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।