फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB CET 12th Level Result out at rsmssb.rajasthan.gov.in; 9.17 lakh qualified

RSMSSB CET Result: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, अगले चरण के लिए 9.17 लाख उम्मीदवार सफल

Mon, 17 Feb 2025 07:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 07:10 PM IST
सार

RSMSSB CET Result: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने सामान्य पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 9.17 लाख उम्मीदवारों ने आगे के चरणों के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।

विज्ञापन
RSMSSB CET 12th Level Result out at rsmssb.rajasthan.gov.in; 9.17 lakh qualified
RSMSSB CET 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB CET 12th Level Result: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आज 17 फरवरी, 2025 को राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan CET 2024) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीईटी परीक्षा के लिए कुल 15.4 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए, इनमें से 9.17 लाख उम्मीदवारों ने आगे के चरणों के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।

विज्ञापन

 

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. के माध्यम से राजस्थान सीईटी वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

अक्तूबर में हुई थी परीक्षा

 

बोर्ड ने राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा 22 से 24 अक्तूबर 2024 तक छह पालियों में आयोजित की थी। परीक्षा में कुल 900 प्रश्न थे, जिनमें से छह हटा दिए गए थे।

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "22 से 24 अक्तूबर 2024 तक 6 शिफ्टों में आयोजित सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 15.4 लाख में से 9.17 लाख अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 900 प्रश्नों में से 6 प्रश्न हटा दिए गए हैं। सभी सफल अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed