फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   rsmssb apro recruitment 2021 registration will start from 2 dec check details here

RSMSSB APRO Recruitment 2021 : राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी 2021 की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 26 Nov 2021 06:06 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 26 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO )भर्ती की 76 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2021 की कर सकते हैं आवेदन। बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर करें आवेदन।

विज्ञापन
rsmssb apro recruitment 2021 registration will start from 2 dec check details here
RSMSSB Recruitment 2021 - फोटो : My result plus

विस्तार

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) 2021 के लिए 76 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2 दिसंबर 2021 से बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर इससे जुड़ी सभी अधिसूचना के बारे में उम्मीदवार जानकारी जुटा सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित सभी सूचनाओं को आवेदन करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ने के लिए सुझाव दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

APRO 2021 Important dates : ये हैं एपीआरओ भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें -

  • कब से शुरू हो रहा है पंजीकरण - 2 दिसंबर 2021
  • कब तक कर सकते हैं आवेदन - 31 दिसंबर 2021
  • कब होगी परीक्षा - 13 फरवरी 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन -

स्टेप 1 -  आरएसएमएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - 'नए अनुभाग' पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद उम्मीदवार को सहायक जनसंपर्क अधिकारी की अधिसूचना मिल जाएगी। इस पर लिंक उपलब्ध होगा 'ऑनलाइन आवेदन'। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 4 -  इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। इसमें सभी जानकारियाां अच्छी तरीके से भरें और अपनी आरएसएमएसएसबी एपीआरओ का आवेदन पत्र जमा कर दें।
स्टेप 5 - इसके बाद अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

विज्ञापन

क्या है योग्यता -
एपीआरओ 2021 की पात्रता के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच 1 जनवरी 2022 की तिथि तक होनी चाहिए। उनके पास स्नातक की पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री, डिप्लोमा होना चाहिए। उन्हें देवनागरी में लिखना आना चाहिए। राजस्थान की संस्कृति की समझ वालों के लिए बढ़त मिलेगी। योग्य उम्मीदवारों को उनकी लिखित परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

क्या है आवेदन शुल्क -
एपीआरओ 2021 के लिए जनरल श्रेणी व ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है। वहीं  पिछड़ा वर्ग, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed