फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB APRO Admit Card 2022 Released check steps to download Sarkari Naukri Exam Rajasthan APRO Admit Card

RSMSSB APRO Admit Card: राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 24 अप्रैल को होगी

Tue, 19 Apr 2022 06:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

RSMSSB APRO Admit Card 2022: आरएसएमएसएसबी की ओर से रविवार, 24 अप्रैल, 2022 को एपीआरओ भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSMSSB APRO Admit Card 2022 Released check steps to download Sarkari Naukri Exam Rajasthan APRO Admit Card
RSMSSB APRO Admit Card 2022 Released - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 24 अप्रैल (रविवार) को APRO परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। आरएसएमएसएसबी कुल 76 एपीआरओ पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

 

राजस्थान एपीआरओ भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू : 03 दिसंबर, 2021
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 31 दिसंबर, 2021
  • फीस भुगतान की आखिरी तारीख : 31 दिसंबर, 2021
  • एपीआरओ भर्ती परीक्षा की तारीख : 24 अप्रैल, 2022
  • राजस्थान एपीआरओ भर्ती एडमिट कार्ड : 18 मई, 2022

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर होगा चयन

राजस्थान एपीआरओ भर्ती में चयन एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। राजस्थान एपीआरओ परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।  जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें साक्षात्कार के दौर के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कुल 25 अंकों का होगा। 

 

विज्ञापन

RSMSSB APRO एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. या फिर उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन पर क्लिक करें।  
  3. अब 'एडमिट कार्ड' सेक्शन में जाएं और असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर - 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और जमा करें।
  6. राजस्थान एपीआरओ भर्ती एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed