RRC SCR Vacancy: रेलवे में 2800+ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन; जानें वैकेंसी
RRC SCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, दक्षिण मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 2800 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRC SCR Apprentice Vacancy 2026: दक्षिण मध्य रेलवे के आरआरसी (RRC SCR) ने एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए 2801 रिक्तियों की घोषणा की है। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जिलों के वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर शुरू हो चुकी है।
कुल रिक्तियों की संख्या
| ट्रेड | कुल पद |
|---|---|
| एसी मैकेनिक | 251 |
| बढ़ई | 22 |
| कोपा | 181 |
| डीजल मैकेनिक | 105 |
| इलेक्ट्रीशियन | 1258 |
| इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 88 |
| फिटर | 541 |
| औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स | 33 |
| मशीनिस्ट | 54 |
| एमएमटीएम | 24 |
| मोटर मैकेनिक | 12 |
| पेंटर | 32 |
| वेल्डर | 202 |
क्या है आवेदन की सभी शर्तें?
- शैक्षणिक योग्यता: सभी ट्रेडों के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं/एसएससी परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त किया गया हो।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य (UR) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आयु में छूट: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, यानी वे 29 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, यानी वे 27 वर्ष तक आवेदन करने के पात्र हैं।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। यदि भुगतान के दौरान कोई अतिरिक्त ट्रांजैक्शन शुल्क लगता है, तो उसका भुगतान उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।
देखें आधिकारिक नोटिस
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।