Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Update Dhanteras Diwali Quick-commerce platform ambulance not free SEBI BSE NSE Stocks RBI Forex news

बिजनेस अपडेट्स: ब्लिंकिट पर एंबुलेंस फ्री नहीं, किराया ₹2500; अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, ट्रंप बौखलाए

Fri, 06 Nov 2026 05:21 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 06 Nov 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
Business Update Dhanteras Diwali Quick-commerce platform ambulance not free SEBI BSE NSE Stocks RBI Forex news
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने बृहस्पतिवार को गैर-आपात एंबुलेंस बुकिंग के लिए 2,500 रुपये का एक समान शुल्क लागू करने का एलान किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों के लिए एंबुलेंस सेवा पहले की तरह पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेगी। ब्लिंकिट की मदर कंपनी इटरनल के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कहा कि कंपनी ने दो वर्षों में करीब 20 हजार इमरजेंसी मामलों में मुफ्त सेवा दी है। कुल मिलाकर एंबुलेंस 42 हजार मामलों में सेवा दे चुकी हैं। इनके लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि नियमित जांच और अस्पताल आने-जाने के लिए एंबुलेंस बुकिंग बढ़ रही है। इससे इमरजेंसी सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित होती है। उच्च गुणवत्ता वाली एंबुलेंस के विस्तार की बड़ी चुनौती प्रशिक्षित व संवेदनशील पैरामेडिक्स की उपलब्धता है। 2 से 4 वर्षों में ब्लिंकिट एंबुलेंस को प्रमुख शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन

अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, ट्रंप बौखलाए

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की कंपनियों के अलावा डाटा सेंटर से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट आई। यही कारण रहा कि वॉल स्ट्रीट पर दबाव बढ़ा और S&P 500 सूचकांक 3.5 फीसदी गिर गया। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल का औसत 1,433 अंक (2.7 फीसदी) नीचे आया। नेस्डैक कंपोजिट में 4.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एआई डाटा सेंटर के निर्माण में मंदी की चिंताओं के कारण ये शेयर महीनों से अस्थिर हैं। पैसे उधार लेने की बढ़ती लागत एक कारण है। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत से निर्माण रुकने की संभावना भी एक वजह है। एनवीडिया के शेयर 7.5 फीसदी गिरे। एडवांस्ड माइक्रो डिवाइस में 14.6 फीसदी की बड़ी गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 5.3 फीसदी गिर गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक भी 1.8 फीसदी नीचे आया। वैश्विक शेयर बाजार पर भी अमेरिकी हलचल का दबाव दिखा। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में बाजार के हालात पर अपनी बौखलाहट जाहिर की। उन्होंने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन खेमे की हार का जिक्र करते हुए कहा, चुनाव के नतीजों के कारण स्टॉक मार्केट को इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक का सामना करना पड़ा। यह देखना बहुत दुखद है! हमें उस लेवल पर लाने में बहुत मेहनत लगी जो पहले किसी ने नहीं देखा था, और फिर ऐसा हश्र हुआ। निवेशकों के पैसे डूब गए। याद रखें, इसका कारण रिपब्लिकन नहीं डेमोक्रेट्स हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग, वृद्धि के लिए वैश्विक सहयोग अनिवार्य

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र कुशल प्रतिभा और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है लेकिन इसकी वृद्धि के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी साझेदारियां और सुदृढ़ आपूर्ति शृंखला अनिवार्य हैं। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमितेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार ने 12 चिप विनिर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें से पांच का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो चुका है। इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप (ISIG) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति नीति निर्माण से पारिस्थितिकी तंत्र विकास की ओर बढ़ रही है। ISIG का लक्ष्य उन्नत पैकेजिंग और क्वांटम कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकियों में निवेश को बढ़ावा देना है। सरकार का 1.27 लाख करोड़ रुपये का सेमीकॉन 2.0 कार्यक्रम विनिर्माण, अनुसंधान-विकास, प्रतिभा और डिजाइन कंपनियों सहित व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर केंद्रित है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, ISIG ने बिहार सरकार के साथ राज्य के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन

अहमदाबाद में पहली बार 100 रुपये के पार पहुंची सीएनजी की कीमत
गुजरात के अहमदाबाद में सीएनजी की कीमत पहली बार 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। अदाणी गैस ने सीएनजी के दाम में 2.30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कीमत 98.47 रुपये से बढ़कर 100.77 रुपये प्रति किलो हो गई है। फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एफजीपीडीए) के कोषाध्यक्ष तनसुख पटेल ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद में सीएनजी की कीमत पेट्रोल के करीब पहुंच गई है। शहर में पेट्रोल 101.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटेल के मुताबिक, अहमदाबाद में अदाणी के करीब 50 सीएनजी स्टेशन हैं। वहीं, एफजीपीडीए के अध्यक्ष मेहुल पटेल ने बताया कि वडोदरा में भी सीएनजी की कीमत बढ़कर 98.95 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed