RRB Technician Jobs: रेलवे में 6238 टेक्नीशियन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब सात अगस्त तक करें पंजीकरण
RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6238 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट पर जल्द से जल्द आवेदन करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Technician Application Last Date Extended: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के 6238 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 28 जुलाई थी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRB Technician Recruitment 2025: संशोधित समय-सीमा तालिका
| प्रक्रिया | पूर्व निर्धारित तिथि | संशोधित तिथि |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 28-07-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) | 07-08-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 30-07-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) | 09-08-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| आवेदन पत्र में संशोधन (संशोधन शुल्क भुगतान सहित) की तिथियां | 01-08-2025 से 10-08-2025 तक | 10-08-2025 से 19-08-2025 तक |
| पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों द्वारा स्क्राइब विवरण अपलोड करने की तिथियां | 11-08-2025 से 15-08-2025 तक | 20-08-2025 से 24-08-2025 तक |
पदों का विवरण
- टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): 183 पद (लेवल-5)
- टेक्नीशियन ग्रेड-III: 6055 पद (लेवल-2)
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में की जाएगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I का पद अपेक्षाकृत उच्च स्तर का है, जबकि ग्रेड-III पद अधिक संख्या में उपलब्ध हैं।
आवेदन के लिए योग्यता
RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत दो प्रकार की वैकेंसी निकाली गई हैं। टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए 183 पद, जिसमें पात्रता के तौर पर B.Sc. (Physics/Electronics/Computer Science/IT/Instrumentation) या B.E./B.Tech/तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6055 पद उपलब्ध हैं, जिसमें योग्यता 10वीं पास + ITI सर्टिफिकेट या फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-I पद के लिए 18 से 33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
कैसा रहेगा एग्जाम पैटर्न
टेक्नीशियन ग्रेड-I CBT परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस से 20, मैथ्स से 20 और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, OBC/SC को 30% और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 25% अंक प्राप्त करने होंगे।
चयन प्रक्रिया और निगेटिव मार्किंग का नियम
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, इसके बाद मेडिकल टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटा जाएगा।
आवेदन शुल्क और रिफंड पॉलिसी के नियम
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिनमें से 400 रुपये की राशि सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, एससी,एसटी, महिला, ईबीसी और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है, जिसे सीबीटी-1 में भाग लेने पर पूरा वापस किया जाएगा। उम्मीदवारों को फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट पर www.rrbapply.gov.in पर क्लिक करें।
- "New Registration" पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, वांछित पद और आरआरबी बोर्ड का चयन करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फाइनल सबमिट कर दें।