फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Technician City Intimation Slip and Admit Card 2026 Out: Check Exam City, Date and Details

रेलवे: आरआरबी तकनीशियन का प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड; छह अक्तूबर से होगी परीक्षा

Fri, 02 Oct 2026 05:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 05:02 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए परीक्षा शहर और तारीख की सूचना जारी कर दी थी। अब प्रवेश पत्र भी उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा 6 से 9 अक्तूबर तक होनी निर्धारित है। अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB Technician City Intimation Slip and Admit Card 2026 Out: Check Exam City, Date and Details
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा शहर और तारीख की सूचना पहले ही जारी कर दी थी और अब प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपना प्रवेश पत्र डाउलनोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन से जुड़े अन्य निर्देश प्रवेश पत्र में दिए गए हैं।

विज्ञापन

कब होगी आरआरबी तकनीशियन परीक्षा?

यह परीक्षा 6, 7, 8 और 9 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए यात्रा की योजना बनाने में सिटी इंटिमेशन स्लिप से मदद मिलेगी। इस भर्ती के तहत तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के पदों के लिए तकरीबन 8,41,542 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

 

विवरण जानकारी
भर्ती तकनीशियन भर्ती 2026
केंद्रीय रोजगार सूचना 02/2026
पद तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3
कुल पद 6,557
आवेदक 8,41,542
परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा
परीक्षा तारीख 6 से 9 अक्तूबर 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन

प्रवेश पत्र कब जारी हुआ?

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके है। दी गई जानकारी के अनुसार, ई-कॉल लेटर आज, 2 अक्तूबर को उपलब्ध कराए गए हैं। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन से जुड़े जरूरी निर्देश शामिल हैं।

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले आधार से जुड़ी ये बातें जरूर जांचें

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा।
  • जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार से पहचान सत्यापित नहीं की है, वे rrbapply.gov.in पर अपने लॉगिन विवरण से आधार सत्यापन कर सकते हैं। इससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया आसान होगी।
  • आवेदन के समय आधार सत्यापन कर चुके उम्मीदवार भी परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक हो।
  • आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, नवीनतम फोटो, बायोमेट्रिक्स, पता और पिता का नाम सही और अपडेट होना चाहिए। जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए।
  • 15 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद यदि आधार में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है, तो इसे अपडेट करा लेना चाहिए।

मदद के लिए हेल्पडेस्क नंबर

किसी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए उम्मीदवार 9513166371 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क की सुविधा सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

फर्जी दावों से रहें सावधान

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने की सलाह दी है। फर्जी नियुक्ति का वादा करने वाले दलालों से सावधान रहने को कहा गया है। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर होता है।

आरआरबी तकनीशियन प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:

  • संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे भर्ती आवेदन पोर्टल पर जाएं।
  • केंद्रीय रोजगार सूचना 02/2026 तकनीशियन एडमिट कार्ड वाले लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी जमा करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
  • जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  • भविष्य के लिए इसको डाउनलोड या सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed