RRB Section Controller City Slip: रेलवे ने जारी की सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की सिटी स्लिप, छह जून को CBAT परीक्षा
RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब परीक्षा शहर और शिफ्ट डिटेल्स देख सकते हैं। परीक्षा 6 जून 2026 को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 2 जून को जारी होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Section Controller City Intimation Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं। यह स्लिप 27 मई 2026 को जारी की गई है।
यह भर्ती प्रक्रिया सीईएन 04/2025 के तहत 368 सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए आयोजित की जा रही है। कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) 6 जून 2026 को आयोजित होगा।
आरआरबी के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी एडमिट कार्ड 2 जून 2026 के आसपास जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती और परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
सिटी स्लिप में क्या मिलेगी जानकारी?
उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर अपनी परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट डिटेल्स देख सकते हैं। हालांकि, यह स्लिप केवल अग्रिम सूचना के लिए जारी की गई है और इसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा शहर, राज्य, रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय, शिफ्ट डिटेल्स और आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक निर्देश जैसी जानकारी दी गई है।
2 जून को आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 2 जून को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य होगा।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप
- संबंधित आरआरबी रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- 'RRB Section Controller CBAT City Intimation Slip CEN 04/2025' लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद परीक्षा शहर और शिफ्ट डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
- स्लिप डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।