फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB RPF Constable Exam from March, use short-tricks to improve skills

Exam Tips: आरआरबी आरपीएफ कॉन्स्टेबल परीक्षा दो मार्च से, कौशल को निखारने के लिए शॉर्ट-ट्रिक्स का करें इस्तेमाल

Thu, 13 Feb 2025 09:02 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 13 Feb 2025 09:02 AM IST
सार

RRB RPF Constable Exam: आरआरबी ने आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा दो मार्च से आयोजित होने वाली है। ऐसे में उम्मीदवारों को कौशल को निखारने के लिए शॉर्ट-ट्रिक्स का सटीक उपयोग करना भी आना चाहिए।  

विज्ञापन
RRB RPF Constable Exam from March, use short-tricks to improve skills
RRB RPF - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB RPF Constable Exam: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) देश के रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस प्रतिष्ठित संगठन में कॉन्स्टेबल बनना लाखों छात्रों का सपना होता है। इसके लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर आरपीएफ कॉन्स्टेबल की परीक्षा आयोजित करता रहता है। इस साल भी दो मार्च से 20 मार्च तक आरपीएफ कॉन्स्टेबल परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो कुछ बातों को जेहन में रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगले चरण में शामिल होने के लिए इस परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना अनिवार्य है। इसके लिए आपको सिर्फ किताबी ज्ञान के बजाय परीक्षा के सिलेबस को समझने, समय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर जोर देना चाहिए।

विज्ञापन

अभ्यास है जरूरी

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझकर तैयारी करने पर जोर दें। इससे आप महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) है। परीक्षा में 35 प्रश्न सामान्य अंकगणित से और 35 प्रश्न रीजनिंग से होगें। थोड़ा-सा अभ्यास करके इनके प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सकता है। इसके अलावा 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान से भी पूछे जाएंगे।

आसान से कठिन की ओर

इस परीक्षा में 90 मिनट में कुल 120 प्रश्न हल करने होंगे। इस प्रकार प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए एक मिनट से भी कम समय मिलेगा। चूंकि, सीबीटी परीक्षा समयबद्ध होती है, इसलिए प्रश्नों का अभ्यास समय-आधारित वातावरण में करना उचित होगा। जटिल और कठिन प्रश्नों पर समय बर्बाद करने के बजाय उन्हें छोड़कर अगले प्रश्न की ओर बढ़ जाना ज्यादा उचित होगा। पहले आसान सवालों के जवाब दें। उसके बाद कठिन प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए।

गणित, रीजनिंग और एनसीईआरटी

गणित और रीजनिंग के प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल के समकक्ष होगा। इसके लिए गणित और रीजनिंग के फार्मूलों, ट्रिक्स तथा तरीकों का अधिक से अधिक अभ्यास करें। साथ ही, विगत वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को हल करते रहें। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों
 
की प्रकृति थोड़ी जटिल होती है। इसके लिए कक्षा छह से 10 तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ सामान्य ज्ञान की मानक पुस्तकों से अध्ययन करें। साथ ही साथ मॉडल पेपल को हल करना न भूलें। पूर्व की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों के सॉल्व पेपर तथा ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध प्रैक्टिस सेट को हल करने से प्रश्नों की प्रकृति को जानने में मदद मिलती है और उन्हें हल करने की स्पीड बढ़ जाती है।
 

सावधानी भी बरतें

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक काट लिए जाते हैं। इसके लिए उत्तर का चयन के दौरान सावधानी बरतें और तुक्केबाजी करने से बचें। आपने जो कुछ पहले पढ़ लिया है, हर सप्ताह उसे दोहराने के लिए कुछ समय जरूर निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed