RRB Recruitment 2025: आरआरबी मिनिस्टीरियल, आइसोलेटेड पदों के लिए आवेदन स्थिति हुई जारी, अभी यहां से करें चेक
RRB Recruitment for Ministerial Isolated: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्टीरियल, आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की स्थिति को अपडेट कर दिया है। आवेदक अब यह जांच सकते हैं कि उनके आवेदन को अनंतिम रूप से स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Ministerial Isolated Application Form Status: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN नंबर 07/2024 के तहत मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड श्रेणियों के 1036 पदों पर भर्ती के लिए आमंत्रित किए गए आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी कर ली है। अब जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपनी आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट (www.rrbapply.gov.in) पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनका आवेदन अनंतिम रूप से स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है। रिजेक्ट किए गए आवेदनों के साथ कारण भी स्पष्ट रूप से दिए जाएंगे।
SMS और ईमेल से मिलेगा अलर्ट
रेलवे बोर्ड ने बताया कि सभी आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आवेदन की स्थिति से संबंधित सूचना SMS और ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे उम्मीदवार बिना किसी भ्रम के अपनी स्थिति की पुष्टि कर सकेंगे।
प्रोविजनल स्वीकृति और सावधानी
आरआरबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोविजनली स्वीकृत सभी उम्मीदवारों की पात्रता पूरी तरह अस्थायी है। यदि किसी भी स्तर पर आवेदन में कोई गलत जानकारी, दस्तावेज में गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पाई जाती है, तो भर्ती प्रक्रिया में उनके उम्मीदवारी को रद्द किया जा सकता है।
सूची तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई है, लेकिन फिर भी यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो RRB उसे ठीक करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइटों से ही अपडेट प्राप्त करें और किसी अप्रामाणिक या फर्जी वेबसाइट/सोर्स से भ्रमित न हों। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन की स्थिति देखने में किसी भी प्रकार की समस्या या तकनीकी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे सहायता के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच 9592-001-188 या 0172-565-3333 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अपनी समस्या को ईमेल के माध्यम से rrb.help@csc.gov.in पर भी भेजा जा सकता है। हेल्पडेस्क टीम उम्मीदवारों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहेगी।