फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Graduate 2024 Final Result out now; Check category wise cutoff and list of selected candidates

RRB NTPC Graduate 2024 Result: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट का अंतिम परिणाम और कटऑफ जारी, ऐसे करें चेक; देखें PDF

Thu, 07 May 2026 04:08 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 07 May 2026 04:08 PM IST
सार

RRB NTPC Graduate 2024 Final Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन संख्या सीईएन 05/2024 के तहत अधिसूचित एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित कर दी है।
 

विज्ञापन
RRB NTPC Graduate 2024 Final Result out now; Check category wise cutoff and list of selected candidates
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB NTPC Graduate 2024 Final Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या सीईएन 05/2024 के तहत अधिसूचित इस भर्ती के सीबीएटी और सीबीटीएसटी में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया था, वे अब रिजल्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल्स पर जारी किया गया है।

विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी जोन के लिए अलग-अलग फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की है। चयनित उम्मीदवार अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट से फाइनल सिलेक्शन लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस सूची में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और कमर्शियल क्लर्क जैसे पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन

 

स्कोरकार्ड लिंक भी हुआ एक्टिव

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 7 मई 2026 को आरआरबी एनटीपीसी फाइनल स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

स्कोरकार्ड में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीटीएसटी और सीबीएटी में उम्मीदवार के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। इसमें नॉर्मलाइज्ड टी-स्कोर, कंपोजिट स्कोर और कुल अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में लगभग 26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 1,21,931 उम्मीदवार सीबीटी 2 तक पहुंचे। इसके बाद 30,341 उम्मीदवार सीबीटीएसटी के लिए और 13,616 उम्मीदवार सीबीएटी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए।

विज्ञापन

मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

फाइनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जैसे:

  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • नाम
  • कैटेगरी
  • पद का नाम
  • आवंटित आरआरबी क्षेत्र
  • क्वालिफिकेशन स्टेटस
  • अन्य जरूरी टिप्पणियां


आरआरबी बिलासपुर के लिए कटऑफ यहां देख सकते हैं...


इसी प्रकार अभ्यर्थी अपनी संबंधित आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

डीवी और मेडिकल परीक्षा की तारीखें संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को एसएमएस या ईमेल के जरिए भी सूचना मिल सकती है। इसलिए नियमित रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed