फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   RRB NTPC Exam 2021: Candidates scoring this much will get a chance to appear in CBT 2-safalta

RRB NTPC Exam 2021: इतना स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में बैठने का मौका, जानिए CBT 1 से कितना अलग होगा CBT 2 का परीक्षा पैटर्न

Wed, 24 Nov 2021 12:42 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 24 Nov 2021 12:42 PM IST
सार

NTPC भर्ती के CBT 1 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
 

विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021: Candidates scoring this much will get a chance to appear in CBT 2-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुए पहले चरण की परीक्षा के परिणामों का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे और उस समय इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इनको मिलेगा CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका :

इस बार NTPC भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्रों के स्तर को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है, कि जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 82 नंबर लाने के बाद, ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 79 नंबर लाने के बाद, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 73 नंबर लाने के बाद और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 64 नंबर लाने के बाद CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

काफी अलग होगी दूसरे चरण की परीक्षा :

NTPC भर्ती के दूसरे चरण की यह परीक्षा पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगी। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमें पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। जबकि, CBT 1 में सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉमन परीक्षा हुई थी। CBT 2 में एग्जाम पैटर्न और सिलेबस भी पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगा। इसमें अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही जारी होगा रिजल्ट :

CBT 1 के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इसी महीने में घोषित किए जा सकते हैं। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे, SSC, बैंकिंग की भर्ती या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको फ्री क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed