फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC CBT 2 Result Declared for Level 6 know how to check sarkari result

RRB NTPC CBT 2 Result: आरआरबी ने जारी किया एनटीपीसी सीबीटी 2, स्तर 6 का परिणाम, ऐसे चेक करें

Tue, 07 Jun 2022 03:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 03:03 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए इस परिणाम के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी सीबीटी-2, वेतन स्तर-6 की परीक्षा पास की है, उन्हें अब अगले चरण कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट यानी CBAT परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
RRB NTPC CBT 2 Result Declared for Level 6 know how to check sarkari result
RRB NTPC CBT 2 Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB NTPC CBT 2 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी NTPC CBT-2 परीक्षा के वेतन स्तर 6 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार एनटीपीसी सीबीटी-2 वेतन स्तर-6 की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम संबंधित जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के इसमें अपना रोल नंबर तलाश लें। 

विज्ञापन

RRB NTPC CBT 2 Result: एक एक कर के आ रहे परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सभी जोन के परिणाम एक-एक कर के अपलोड किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले RRB Bangalore और  RRB Bangalore की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किए गए हैं। परिणाम से जुड़ा पीडीएफ www.rrbbnc.gov.in और www.rrbchennai.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अन्य जोन की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बना कर रखें। इन पर भी जल्द ही परिणाम जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB NTPC CBT 2 Result: अब अगला चरण क्या होगा?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए इस परिणाम के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी सीबीटी-2, वेतन स्तर-6 की परीक्षा पास की है, उन्हें अब अगले चरण कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट यानी CBAT परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि आरआरबी की ओर से एनटीपीसी सीबीटी-2, वेतन स्तर-6 की परीक्षा का आयोजन 9 मई, 2022 को देश के विभिन्न शहरों में किया गया था। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको सीबीटी-2 परीक्षा का परिणाम का लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed