फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC CBT 2 Exam Date Released for Level 2 3 5 Check Details at rrbbnc.gov.in

RRB NTPC CBT 2: आरआरबी ने जारी की एनटीपीसी सीबीटी-2 स्तर 2, 3 और 5 की तारीखें, यहां चेक करें

Fri, 13 May 2022 07:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 13 May 2022 07:07 PM IST
सार

RRB NTPC CBT 2: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शुक्रवार 13 मई, 2022 को नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। अब यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है।

विज्ञापन
RRB NTPC CBT 2 Exam Date Released for Level 2 3 5 Check Details at rrbbnc.gov.in
RRB NTPC CBT 2 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB NTPC CBT 2: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शुक्रवार 13 मई, 2022 को नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी सीबीटी-2 वेतन स्तर -5, 3 और 2 के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है। इसके लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह इस नोटिस को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RRB NTPC CBT 2: इस तारीख को होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी सीबीटी-2 वेतन स्तर -5, 3 और 2 के परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने अपने नोटिस में बताया है कि यह तारीख अस्थायी है। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB NTPC CBT 2: बोर्ड ने उम्मीदवारों को किया आगाह
आरआरबी ने परीक्षा को लेकर उम्मीदवरों को आगाह किया है। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा कि उन लोगों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। आरआरबी में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित होतेा है। इसमें भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता पर आधारित होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया पर किसी भी अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट को देखें। 

विज्ञापन

RRB NTPC Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शुक्रवार 13 मई, 2022 को नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। अब यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और सीबीटी-2 में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 18 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। 

RRB NTPC Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जिन उम्मीदवारों ने 9 और 10 मई, 2022 को आरआबी द्वारा आयोजित एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह 18 मई, 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये जमा करने होंगे। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो उम्मीदवारों को बैंक चार्ज काटकर बाकि राशि वापस कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed