RRB NTPC CBT 2: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 2022 की तारीखें जारी, यहां देखें रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना
Railway Recruitment Board Releases RRB NTPC CBT-2 Exam Dates Schedule 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा का दूसरा चरण देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 15 फरवरी से 19 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 2022 की तारीखें जारी कर दी हैं। RRB NTPC CBT-2 Exam का दूसरा चरण देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से 19 फरवरी, 2022 तक एक ही फेज में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा आधिकारिक सूचना आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय केंद्रों की संबंधित वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। रेल मंत्रालय के मुताबिक, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनु़सार, हर लेवल यानी लेवल 2,3,4,5,6 और 7 के लिए अलग-अलग दूसरे चरण का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) होगा।
RRB NTPC CBT 2 Exam: प्रत्येक लेवल व तारीख के लिए अलग प्रवेश-पत्र
विभिन्न स्तरों और अलग-अलग तिथियों पर आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -2) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार के पास प्रत्येक स्तर/ तारीख के लिए एक अलग ई-कॉल लेटर या प्रवेश पत्र होगा। अधिसूचना में कहा गया है, एक उम्मीदवार को उसकी सभी परीक्षाओं के लिए एक ही शहर में निर्धारित किया जाएगा, लेकिन परीक्षा केंद्र अलग-अलग हो सकते हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के पास परीक्षा केंद्र वाले शहर की सूचना पर्ची होगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना यहां देखें :-
RRB NTPC CBT 2 परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध होंगे प्रवेश-पत्र
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 के प्रवेश-पत्र, परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लेखित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध होंगे। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तारीख और यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड करने के लिए लिंक तीन फरवरी, 2022 तक सभी आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
RRB NTPC CBT 2 Exam: आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से मिलेगा प्रवेश
परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जिसमें परीक्षा के दौरान पूरे समय फेस मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि शामिल हैं।