RRB NTPC Result 2021: सवा करोड़ उम्मीदवार कर रहे आरआरबी एनटीपीसी भर्ती रिजल्ट का इंतजार, जानिए श्रेणी वार कट ऑफ और इवैल्यूशन फॉर्मूला
RRB NTPC Result 2021 Evaluation formula: सवा करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 2021 के रिजल्ट का इंतजार है। रेलवे की एनटीपीसी भर्ती परिणाम श्रेणीश: कट-ऑफ में घोषित किए जाएंगे। 35,281 रिक्तियों पर भर्ती के लिए कोरोना महामारी के दौर में परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2021 का परिणाम जल्द घोषित किया जाने वाला है। आरआरबी द्वारा क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत 35,281 रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। सवा करोड़ से अधिक उम्मीदवारों की रिजल्ट का इंतजार है। रेलवे की एनटीपीसी भर्ती परिणाम श्रेणीश: कट-ऑफ में घोषित किए जाएंगे।
कट-ऑफ इस वर्ष अधिक होगी
जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। अपेक्षित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 कट-ऑफ इस वर्ष अधिक होगी, क्योंकि प्रत्येक रिक्त पद के लिए 354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम यहां संभावित कट-ऑफ और इवैल्यूशन फॉर्मूला बता रहे हैं।
आठ महीनों में सात चरणों में हुई थी परीक्षा
रेलवे की ओर से टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा सात चरणों में आयोजित की गई थी, और आंसर की, प्रश्न-पत्र और रिस्पॉन्स शीट 16 अगस्त, 2021 को घोषित की गई थी। लगभग 1,26,30,885 उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे। COVID-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को पहले चरण में आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 के अनुसार प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर दूसरे चरण सीबीटी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021: श्रेणी वार कट ऑफ
- ओपन : 75-80 फीसदी
- ओबीसी : 65-75 फीसदी
- ईडब्ल्यूएस : 60-65 फीसदी
- एससी : 55-50 फीसदी
- एसटी : 50-55 फीसदी
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 मूल्यांकन फॉर्मूला
आरआरबी द्वारा उपयोग किया जाने वाला सामान्यीकरण सूत्र इस प्रकार है Xn= (S2/S1) (X-Xav) + Yav है। इसका अभिप्राय निम्नानुसार है -
- Xn = कैंडिडेट का नॉर्मलाइज्ड स्कोर यानी सामान्यीकृत अंक
- S2 = स्टैंडर्ड डेविएशन ऑफ रॉ मार्क्स ऑफ बेस सेशन
- S1 = स्टैंडर्ड डेविएशन ऑफ रॉ मार्क्स ऑफ कैंडिडेट सेशन
- X = रॉ मार्क्स ऑफ कैंडिडेट, जिसे नॉर्मलाइज्ड यानी सामान्यीकृत किया जाना है
- Xav = एवरेज ऑफ रॉ मार्क्स ऑफ कैंडिडेट सेशन
- Yav = एवरेज ऑफ रॉ मार्क्स ऑफ बेस सेशन