फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Admit Card 2020 Released know exam date

RRB NTPC Admit Card 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया प्रवेश पत्र, 28 दिसंबर से परीक्षा

Thu, 24 Dec 2020 10:58 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Dec 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Admit Card 2020 Released know exam date
आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र जारी

RRB NTPC Admit Card 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड ने क्षेत्रीय वेबसाइट पर कोलकाता रीजन के लिए एनटीपीसी ( NTPC) प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbkolkata.gov.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-खुशखबर! साल 2021 में राज्य में होंगी 50 हजार पदों पर बंपर भर्तियां, तुरंत ही मिलेंगे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन


28 दिसंबर से शुरू हो रही हैं परीक्षा

RRB NTPC परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक होगी। लगभग 1.25 करोड़ अभ्यर्थी रेलवे की परीक्षा को देंगे। प्रथम चरण की CBT परीक्षा के पहले चरण में 23 लाख अभ्यर्थी एग्जाम में बैठेंगे। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पद पर चयन के लिए आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन भी जारी हो चुकी है। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रेलवे भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को फेस्क मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी रुमाल या गमछा बांधकर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से पहले पूरी तरह से सेनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर छह फीट की दूरी पर बैठकर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का मास्क ठीक नहीं है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर दूसरा  मास्क दिया जाएगा।  परीक्षा से पहले अभ्यर्थी को स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देना होगा। आरआरबी एनटीपीसी के पहले चरण की परीक्षा 90 मिनट की होगी। जिसमें 100 प्रश्न होंगे। जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न होंगे। 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020 LIVE: इन सरकारी विभागों में नौकरी की ढेरों वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

RRB NTPC एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट  rrbkolkata.gov.in है।
- यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-यहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- इस तरह आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed