फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC 2021: The second stage exam will be very different from the first stage exam, know how long its result can be released-safalta

RRB NTPC 2021 : पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगी दूसरे चरण की परीक्षा, जानें कब तक इसका रिजल्ट हो सकता है जारी

Sat, 30 Oct 2021 04:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 30 Oct 2021 04:17 PM IST
सार

NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस भर्ती के जरिए NTPC श्रेणी के कुल 35,277 पदों पर भर्तियां की जानी है।
 

विज्ञापन
RRB NTPC 2021: The second stage exam will be very different from the first stage exam, know how long its result can be released-safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा को समाप्त हुए काफी समय हो चुका है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से इसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए NTPC श्रेणी के कुल 35,277 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में आवेदन मांगे थे लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इसकी परीक्षा में काफी समय लग गया। बाद में यह परीक्षा 7वें फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसलिए अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं,तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC FREE Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

काफी अलग होगी दूसरे चरण की परीक्षा :

इस भर्ती के CBT 1 के परिणामों की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। दूसरे चरण की यह परीक्षा पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगी। दरअसल दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें 2, 3, 4, 5, और 6पे लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमें पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। जबकि, CBT 1 में सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉमन परीक्षा हुई थी। CBT 2 में एग्जाम पैटर्न और सिलेबस भी पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगा। इसमें अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 120 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBT 1 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इसके परिणाम अक्टूबर महीने के आखिर तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि,इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRBकी आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed