RRB JE Stage II Exam: री-शेड्यूल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगा आपका एग्जाम
RRB JE Stage II Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर स्टेज-2 परीक्षा 2025 के री-शेड्यूल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपना परीक्षा शहर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विस्तार
RRB JE Stage II Exam City Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) स्टेज II परीक्षा 2025 के री-शेड्यूल किए गए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा किसी कारणवश पुनर्निर्धारित की गई थी, वे अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लॉगिन जानकारी का उपयोग करके ‘City Intimation Slip’ डाउनलोड करें और परीक्षा तिथि, केंद्र का स्थान और रिपोर्टिंग समय की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।
इस दिन होगी परीक्षा
जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक, रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक, रासायनिक पर्यवेक्षक (अनुसंधान) और धातुकर्म पर्यवेक्षक (अनुसंधान) सहित विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-II) का पुनर्निर्धारित आयोजन 04 जून 2025 को किया जाएगा।
परीक्षा शहर और तिथि देखने तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उसी परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक के माध्यम से शुरू होगी।
परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- केवल वे उम्मीदवार जो 22/04/2025 को CBT-II (शिफ्ट-2) में उपस्थित हुए थे, उन्हें ही 04/06/2025 को पुनर्निर्धारित CBT-II में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा।
- सभी उम्मीदवारों को मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है।
- यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा से पहले आपका आधार UIDAI प्रणाली में अनलॉक स्थिति में हो, ताकि पहचान सत्यापन में कोई समस्या न हो।
- जिन उम्मीदवारों ने पहले से आधार सत्यापन नहीं किया है, वे www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करके पहचान सत्यापित कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अप्रमाणित या गैर-आधिकारिक स्रोत से बचें।
- अवैध तरीके से नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों से सावधान रहें। RRB की चयन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) और योग्यता पर आधारित होती है।