फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Result 2022 OUT for multiple regions Railway Recruitment Board Govt Jobs Sarkari Exam

RRB Group D Result: आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट जारी, अपने जोन की वेबसाइट पर इस तरह देखें अपना परिणाम

Thu, 22 Dec 2022 07:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 07:08 PM IST
सार

RRB Group D Recruitment Result 2022 and PET Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2022 का परिणाम गुरुवार, 22 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी भोपाल और गुवाहाटी जोन के परिणाम अपलोड होने की जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
RRB Group D Result 2022 OUT for multiple regions Railway Recruitment Board Govt Jobs Sarkari Exam
RRB Group D CBT 2022 Result

विस्तार

RRB Group D Recruitment CBT Result 2022 and PET Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2022 का परिणाम गुरुवार, 22 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी भोपाल और गुवाहाटी जोन के परिणाम अपलोड होने की जानकारी सामने आई है। अब आजकल में सभी जोन का परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- indianrailways.gov.in और  संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपना परिणाम देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी आधारित परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्तूबर के बीच कई चरणों में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 को क्लीयर किया है, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।   

विज्ञापन

RRB Group D PET 2022 जनवरी 2023 में होने के आसार

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा -2022 जनवरी, 2023 में शुरू होने की संभावना है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीटी में अर्हता प्राप्त करने की उम्मीद करने वाले पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है, जो क्षेत्रीय रेलवे के संबंधित रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी और जनवरी 2023 से अस्थायी रूप से निर्धारित की जाएगी। इस संबंध में, संबंधित आरआरसी द्वारा अपनी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अलग अधिसूचना प्रकाशित किया जाएगा।

 

RRB Group D CBT 2022 जानिए कैसे चेक करें परिणाम?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां Railway Recruitment Boards पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सूची में से अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड का चयन करके उस पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट के होम पेज पर, रिजल्ट लिंक देखें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद लिस्ट में अपना रिजल्ट चेक करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed