फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Recruitment Notification out, Age Limit extended to 36; Total vacancies are 32,438

RRB Group D Vacancy: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा में हुआ बदलाव, अब इतनी उम्र वाले भी कर सकेंगे आवेदन

Tue, 21 Jan 2025 04:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

RRB Group D Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कुल पदों की संख्या बताई गई है। साथ ही भर्ती बोर्ड ने आयुसीमा में छूट भी दी है।
 

विज्ञापन
RRB Group D Recruitment Notification out, Age Limit extended to 36; Total vacancies are 32,438
RRB Group D Bharti Age Limit - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 में रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए 32,438 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक अहम अधिसूचना जारी की है। इस नोटिस में आयु सीमा के नियमों और सटीक रिक्तियों की संख्या की जानकारी दी गई है। भर्ती बोर्ड ने पूर्व में निर्धारित आयुसीमा में बदलाव किया है। 

विज्ञापन


नए नोटिस के अनुसार, अब आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। इससे पहले जारी शॉर्ट नोटिस में कहा गया था कि आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी।

RRB Group D Vacancy Details: कुल पदों की संख्या स्पष्ट

आरआरबी ने ग्रुप डी (लेवल-1) पदों के लिए सटीक वैकेंसी संख्या 32,438 घोषित की है। पहले यह कहा गया था कि लगभग 32,000 पदों पर भर्ती होगी। अब स्पष्ट रूप से पदों की संख्या तय कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Railway Group D Registration: आवेदन प्रक्रिया की तारीखें

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
 

कार्यक्रम तिथि
शॉर्ट नोटिस जारी 28 दिसंबर 2024
विस्तृत अधिसूचना जारी 22 जनवरी 2025
पंजीकरण शुरू 23 जनवरी 2025
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025
पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 से 24 फरवरी 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
संशोधन शुल्क के साथ आवेदन में सुधार 25 फरवरी से 06 मार्च 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)

विज्ञापन

RRB Group D Eligibility: योग्यता के नियम

10वीं पास को मौका
ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना पर्याप्त है। तकनीकी विभागों के लिए आईटीआई डिप्लोमा की अनिवार्यता को हटा दिया गया है। पहले राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से एनएसी या आईटीआई डिप्लोमा जरूरी होता था, लेकिन अब इसके बिना भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
 

RRB Group D Age Criteria: आयु सीमा में छूट: अधिकतम उम्र बढ़ाई गई

कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। अब ग्रुप डी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष निर्धारित की गई है, जो पहले 33 वर्ष थी। यह छूट केवल इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लागू होगी।

आवेदन शुल्क और रिफंड

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है:

  • सामान्य/OBC वर्ग: ₹500 (सीबीटी में शामिल होने पर ₹400 वापस किए जाएंगे)
  • एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250 (सीबीटी में शामिल होने पर पूरी राशि वापस होगी)

RRB Group D Salary: रेलवे ग्रुप डी की सैलरी

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में चयनितों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार स्तर-1 का वेतन दिया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 18,000 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed