RRB Group D 2021: फोटो और सिग्नेचर में सुधार की प्रक्रिया हो गई है शुरू, जानें कब तक जारी होगा ग्रुप D परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे ने एक बार फिर से अपने आवेदन के फोटो और सिग्नेचर में सुधार का मौका दिया है। इसके लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 15 दिसंबर से 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा।
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है। दरअसल रेलवे ने ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से आयोजित करने की बात कही है। साथ ही रेलवे ने इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने का भी एक और मौका दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का एप्लीकेशन खराब फोटो या सिग्नेचर की वजह से रद्द कर दिया गया था। अभ्यर्थी 15 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Group D Mock Test - Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।
इतने अभ्यर्थियों को करना है अपना नया फोटो और सिग्नेचर अपलोड :
ग्रुप D भर्ती के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और इनमें से 5.11 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फोटो या हस्ताक्षर इनवैलिड होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। हालांकि, बाद में RRC ने अभ्यर्थियों को निरस्त हुआ फॉर्म फिर से जमा करने के लिए कहा। लेकिन, 4.85 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फिर से निरस्त कर दिया गया था। इन्हीं 4.85 लाख अभ्यर्थियों की मांग पर रेलवे ने फिर से फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने का लिंक अपने वेबसाइट पर एक्टिव किया है।
कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड :
ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे 23 फरवरी 2022 से परीक्षा आयोजित करेगी। कोरोना महामारी की वजह से इस परीक्षा को भी NTPC परीक्षा की तरह अलग अलग फेज में आयोजित किया जाएगा। रेलवे इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी के लिए उनका प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी करेगी। रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।