फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D 2021: Along with written examination in Group D recruitment, you will also have to pass in the race, the exam can be held on this date-safalta

RRB Group D 2021: ग्रुप D भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ दौड़ में भी होना होगा पास, इस तारीख को हो सकती है परीक्षा

Mon, 15 Nov 2021 09:36 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 15 Nov 2021 09:36 AM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB Group D 2021: Along with written examination in Group D recruitment, you will also have to pass in the race, the exam can be held on this date-safalta
rrb group d - फोटो : amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मार्च 2019 में निकाली गई इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने अभी तक अभ्यर्थियों को कोई जवाब नहीं दिया है। 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या तथा इसमें शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या इसे संसार की कुछ सबसे बड़ी भर्तियों में से एक बनाती है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा के साथ दो तरह की दौड़ में भी होना होगा शामिल :

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद PET से भी गुजरना होगा और इस दौरान उन्हें 2 तरह की दौड़ में सफल होना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। तो वहीं, महिला अभ्यर्थियों को भी पहले चरण में 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी और महिला अभ्यर्थियों को भी बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा के संबंध में यह उम्मीद जताई जा रही है कि सबकुछ सही रहने पर जल्द ही इसका आयोजन किया जा सकता है। हालांकि, अगर रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा के पहले NTPC भर्ती के लिए दुसरे चरण की परीक्षा आयोजित करती है, तो ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार और भी बढ़ सकता है। लेकिन, रेलवे ने अभी तक इस परीक्षा के साथ NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed