फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP Recruitment 2024 know how to apply for Assistant Loco Pilot posts at rrbcdg.gov.in

Railway Recruitment 2024: असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर निकलीं भर्तियां, 10वीं-आईटीआई पास करें आवदेन

Sat, 20 Jan 2024 12:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 20 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

RRB ALP Recruitment 2024: आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB ALP Recruitment 2024 know how to apply for Assistant Loco Pilot posts at rrbcdg.gov.in
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 5696 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार 20 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन

RRB ALP आयुसीमा

आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2024 से की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB JOBS शैक्षणिक योग्यता

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रेलवे में सहायक लोको पायलट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/रखरखाव मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी) इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में एनसीवीटी या एससीवीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों से कक्षा 10वीं या एसएसएलसी प्लस आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए।

विज्ञापन

RRB ALP Recruitment आवेदन शुल्क

आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जबकि अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। स्टेज I परीक्षा में शामिल होने के बाद अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed