फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP exam date 2024 Out at rrbcdg.gov.in; check exam date here

RRB ALP Exam Date: असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा तिथि घोषित, इस दिन होगा एग्जाम; जानें कब आएगा प्रवेश पत्र

Fri, 27 Jun 2025 02:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Jun 2025 02:08 PM IST
सार

RRB ALP Exam Date Out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा जुलाई महीने में निर्धारित तारीख को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
RRB ALP exam date 2024 Out at  rrbcdg.gov.in; check exam date here
- फोटो : freepik

विस्तार

RRB ALP Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदक परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की परीक्षा 15 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने शुरुआत में 5696 पद घोषित किए थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 18799 पद कर दिया गया है।

विज्ञापन

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने तथा यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक, परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार समय पर वेबसाइट देखकर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की सुविधा, परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर लें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।

परीक्षा से पहले आधार की जांच जरूरी

परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी उम्मीदवारों की आधार से बायोमेट्रिक जांच होगी। इसके लिए अपना असली आधार कार्ड या ई-आधार का प्रिंट साथ लाना जरूरी है। अगर अभी तक आधार से पहचान नहीं हुई है, तो www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके जल्दी कर लें।

ऐसे उम्मीदवार जिनका आधार पहले से जुड़ा है, वे भी जांच लें कि उनका आधार अनलॉक हो। लॉक आधार से परीक्षा में परेशानी हो सकती है। इसलिए परीक्षा से पहले आधार अनलॉक रखें, ताकि सब कुछ आसानी से हो सके। 
 

नकली जानकारी और दलालों से रहें सावधान

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह देते हुए कहा है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही देखें। किसी भी अप्रमाणित वेबसाइट या अफवाह पर भरोसा न करें, इससे आप गुमराह हो सकते हैं।

बोर्ड ने आगे कहा है कि कुछ लोग झूठे वादे करके पैसे लेकर नौकरी दिलाने का दावा करते हैं। ऐसे दलालों से सावधान रहें। आरआरबी की भर्तियां पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) पर होती हैं और चयन सिर्फ आपकी योग्यता के आधार पर होता है, न कि सिफारिश या पैसे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed