RRB 2019: रेलवे ने दी ये जरूरी जानकारी, इस तारीख से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर के पद के लिए होने वाली परीक्षा सीबीटी स्टेज I के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना दी है। आपको बता दें, उम्मीदवार अपने ई-कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से 4 दिन यानी 22 जून को उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र प्रथम चरण सीबीटी परीक्षा 26 से 28 जून, 2019 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी होंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहले जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। कुल उपलब्ध रिक्तियां 14033 हैं। यदि आप उन उम्मीदवारों में से एक हैं जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है तो आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर, RRB ई-कॉल लेटर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर लॉग इन करने के लिए अपनी एप्लीकेशन आईडी, डीओबी या पासवर्ड इन तीनों में से एक डालें।
- 'सबमिट' बटन दबाएं और आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें...
