फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Statistical Officer Result 2021 released at rpsc.rajasthan.gov.in know how to check it here sarkari result

RPSC Statistical Officer Result: राजस्थान पीएससी ने जारी किया सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

Thu, 02 Jun 2022 10:13 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 10:13 AM IST
सार

RPSC Statistical Officer Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के माध्यम से कुल 262 उम्मीदवारों का चयन किया गया  है।

विज्ञापन
RPSC Statistical Officer Result 2021 released at rpsc.rajasthan.gov.in know how to check it here sarkari result
RPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RPSC Statistical Officer Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराया गया है। इसे डाउनलोड कर के उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन

RPSC Statistical Officer Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी/ Statistical Officer भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते साल 18 दिसंबर, 2021 को आयोग के अजमेर जिले में स्थित मुख्यालय में किया गया था। वहीं, RPSC ने 31 मार्च, 2022 को सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया था। इसके बाद 1 जून, 2022 को परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Statistical Officer Result: इतने उम्मीदवरों का हुआ चयन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के माध्यम से कुल 262 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सांख्यिकी अधिकारी के कुल 43 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। 

विज्ञापन

RPSC Statistical Officer Result: कैसे चेक करेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर तलाशें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed