गर तुमने माना, ये दिल, पत्थर हो गया है,
हाँ, हमने माना, ये दिल, पत्थर हो गया है!
लिखा है तेरा नाम,जरा मिटा कर दिखा, इसे,
तुम्हीं ने माना है, ये दिल, पत्थर हो गया है!
मिट जाता पिघलकर गर ये, मोम का होता,
तुम्हारे लिए ही, ये दिल, पत्थर हो गया है!
जरूरत नहीं है, दिल पर, पत्थर रखने की,
जीना आसान है,जब दिल, पत्थर हो गया है!
हर सितम जमाने की जब से सहना शुरू किया,
इल्जाम सभी का है," समदिल "पत्थर हो गया है!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X