फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC SO Admit Card 2021 Rajasthan Public Service Commission released admit card for Statistical Officer walk in interview, know how to download here

RPSC SO Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें

Sat, 11 Dec 2021 11:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 11:31 PM IST
सार

RPSC SO Admit Card 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 का आयोजन 43 रिक्त3 सितंबर  पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 18 दिसंबर 2021 को किया जाएगा।

विज्ञापन
RPSC SO Admit Card 2021 Rajasthan Public Service Commission released admit card for Statistical Officer walk in interview, know how to download here
RPSC SO Admit Card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
एसओ के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 18 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। भर्ती की प्रक्रिया का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 तक रखा गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज कर के अपने आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कितने हैं पद?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 का आयोजन 43 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन 3 सितंबर 2021 से लेकर 2 अक्तूबर 2021 तक किया गया था। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र और वैद्य पहचान पत्र के साथ पहुंचे, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कोरोना संक्रमित उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था की है। संक्रमित उम्मीदवारों को अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों को ईमेल के माध्यम से examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर 17 दिसंबर 2021 तक शाम 4 बजे तक भेज सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार 0145-2635255 पर फोन कर के भी अधिक जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का ध्यान से पालन करें अन्यथा उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। 


राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
5. प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा के दौरान उनका पालन करें।
6. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में उन्हें प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed