फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 Out Apply Online Application Form For 9760 Vacancies Now Sarkari Naukri

Teacher Recruitment 2022: इस सूबे में निकलीं 9800 नौकरियां, जानिए शिक्षक भर्ती में कहां और कैसे करें आवेदन?

Mon, 11 Apr 2022 01:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 01:30 PM IST
सार

RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 Applications Starts: राजस्थान में एक बार फिर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। राज्य सरकार ने आरपीएससी के माध्यम से करीब 9800 शैक्षणिक पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापकों के 9760 रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन
RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 Out Apply Online Application Form For 9760 Vacancies Now Sarkari Naukri
RPSC Recruitment 2022

विस्तार

RPSC Senior Teachers Recruitment : शिक्षक बनने की ख्वाहिश के साथ सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबर है। राजस्थान में एक बार फिर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। राज्य सरकार ने आरपीएससी के माध्यम से करीब 9800 शैक्षणिक पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 11 अप्रैल, 2022 से शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापक के 9760 रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन

 

RPSC Recruitment 2022: 10 मई तक कर सकेंगे आवेदन

आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान राजस्थान लोक सेवा आयोग में लगभग 1800 पद संस्कृत के लिए, 1668 पद अंग्रेजी के लिए, 1640 पद सामाजिक विज्ञान के लिए, 1613 पद गणित के लिए, 1565 पद विज्ञान के लिए, 1298 पद हिंदी के लिए, 70 पद पंजाबी के लिए और उर्दू के लिए 106 पदों पर वरिष्ठ शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Recruitment शिक्षक भर्ती का आवेदन शुल्क 

आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती आवेदन करने के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी और ओबीसी श्रेणियों के छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि राजस्थान राज्य के ओबीसी, बीसी वर्ग के उम्मीदवारों से 250 रुपये और एससी / एसटी और शारीीक श्रेणी के उम्मीदवारों को सिर्फ 150 रुपये का शुल्क देना होगा।  

 

विज्ञापन

RPSC Recruitment 18 से 40 वर्ष के मध्य हो आयु

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरपीएससी भर्ती के इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जनवरी, 2023 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

 

RPSC Senior Teachers Recruitment आरपीएससी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  3. जो पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार हैं, वे अपने एसएसओ लॉगिन के माध्यम से भी आवेदन के पात्र हैं।
  4. आवेदन के दौरान पूछे गए सभी आवश्यक विवरण भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। 
  5. इसके बाद श्रेणी अनुसार, लागू होने वाले आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  6. उम्मीदवार भुगतान के बाद शुल्क भुगतान रसीद या ले लें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र और शुल्क जमा रसीद को भी डाउनलोड कर सहेज लें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed