{"_id":"6385e8232524162d0c16a4c1","slug":"rpsc-recruitment-2022-notification-out-for-food-safety-officer-posts-at-rpsc-rajasthan-gov-in-check-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC Food Safety Officer Recruitment: राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती आवेदन की कल आखिरी तारीख, जल्दी करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC Food Safety Officer Recruitment: राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती आवेदन की कल आखिरी तारीख, जल्दी करें
Tue, 29 Nov 2022 04:39 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:39 PM IST
सार
RPSC Food Safety Officer Recruitment:राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के दो सौ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 30 नवंबर यानी कल इसके आवेदन की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
RPSC
विस्तार
RPSC Food Safety Officer Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के दो सौ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 30 नवंबर यानी कल इसके आवेदन की आखिरी तारीख है। वे उम्मीदवार जो FSO BHARTI 2022 में आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी 30 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन वेबसाइट वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया एक नवंबर 2022 से जारी है। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जैसे पाठ्यक्रम, आयु सीमा, योग्यता, वेतनमान और अन्य सभी जानकारी के लिए आरपीएससी एफएसओ विज्ञापन पढ़ सकते हैं। वहीं परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख भी 30 नवंबर ही है। परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान
राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए शुल्क का भुगतान किया जाएगा।- जनरल और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
- ओबीसी /बीसी उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
- एससी और एसटी उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
- आवेदन पत्र संशोधित करने की लिए पांच सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
- राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर नकद के माध्यम से या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन