RPSC Recruitment 2022: राजस्थान पीएससी ने जारी की असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 43 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं और आपका सपना पीएससी लेवल की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपका सपना अब पूरा हो सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और तय तारीख से अपना आवेदन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण....
जानें आवेदन की जरूरी तारीखें
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 10 अक्तूबर, 2022 से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 09 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही दो साल का अनुभव, हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। योग्यता और आयु-सीमा आदि से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 43 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को ढ़ाई घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आप आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।