फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2022 Exam Dates Out for 16000 Teacher & Sr Teacher Post in Education Department

RPSC Recruitment: शिक्षा विभाग में होगी 16 हजार शिक्षकों की भर्ती, आरपीएससी ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

Wed, 31 Aug 2022 11:40 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 31 Aug 2022 11:40 PM IST
सार

RPSC Recruitment 2022: 16 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए आवेदन किया है, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर तारीखों की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2022 Exam Dates Out for 16000 Teacher & Sr Teacher Post in Education Department
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Sarkari Naukri Exam RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वरिष्ठ शिक्षक और स्कूल व्याख्याता के पदों के लिए परीक्षा तिथियां जारी की हैं। 16 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए आवेदन किया है, वे आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर तारीखों की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RPSC Recruitment 2022: विषयवार होगी स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 

स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा 11 अक्तूबर से शुरू होगी और 21 अक्तूबर, 2022 को समाप्त होगी। इसके बाद स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) भर्ती परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी और 17 नवंबर, 2022 को समाप्त हो जाएगी। फिर आरपीएससी इसके बाद वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड-2 ( Sec. Edu.) परीक्षा 17 दिसंबर से 24 दिसंबर, 2022 तक शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarkari Naukri Exam 2022: आरपीएससी भर्ती अभियान 9,760 पदों 

राजस्थान लोक सेवा आयोग छह हजार स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती करेगा। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जून, 2022 तक थी। वहीं, वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 10 मई 2022 को समाप्त हो गई। यह भर्ती अभियान 9,760 पदों को भरेगा। उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed