RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, पदों की संख्या भी बढ़ी; जल्द भरें फॉर्म
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रोग्रामर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। पंजीकरण फिर से शुरू करने के साथ ही आयोग ने रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की भी घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर प्रोग्रामर पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार पहले इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब 4 जुलाई तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आरपीएससी ने इस भर्ती के लिए पदों में बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की है।
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्रोग्रामर पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 15 जून से शुरू हुई है और 4 जुलाई 2024 को रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
पदों की संख्या में भी हुई बढ़ोत्तरी
आरपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन पुनः शुरू करने के साथ ही पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले इस भर्ती के लिए कुल 216 रिक्तियां अधिसूचित की गईं थी, जोकि बढ़ोतरी के बाद कुल 352 हो गई हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई/बीटेक/एमएससी/एमसीए/एमटेक/एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये, ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।