RPSC Police SI Admit Card: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
RPSC Police SI Telecom Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई (टेलीकॉम) भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग ने सूचित किया है कि लिखित परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
विस्तार
RPSC Police SI 2025 Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
9 नवंबर को होगी परीक्षा
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 98 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने सूचित किया है कि लिखित परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
RPSC Police SI Selection Process 2025: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम चयन प्रक्रिया
इस परीक्षा के माध्यम से चयन तीन चरणों में किया जाएगा -
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- साक्षात्कार एवं एप्टीट्यूड टेस्ट (Interview & Aptitude Test)
RPSC Police SI Exam Pattern: लिखित परीक्षा का पैटर्न
लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (Objective Type) होगी और इसमें दो पेपर शामिल रहेंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी।
- सामान्य हिंदी - 200 अंक
- सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान - 200 अंक
उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में कम से कम 36% अंक और दोनों पेपरों में कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि, SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर और कुल अंकों में 5% तक की छूट दी गई है।
RPSC SI Telecom PET: शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को रिक्तियों की संख्या के 20 गुना तक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 50% अंक हासिल करना जरूरी है।
RPSC SI Telecom Interview: इंटरव्यू और अंतिम चयन
पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू और एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की जाएगी।
RPSC Police SI Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर अपने सिस्टम में सेव करें।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें।