RPSC: 13 फरवरी को जारी होगा आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, पढ़े आयोग का ताजा नोटिस
RPSC Librarian Grade-II Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी होने वाला है। आयोग ने ताजा नोटिस में प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि का खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC Librarian Grade-II Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र कब जारी होगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे 13 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
RPSC Librarian Grade II Admit Card: 13 फरवरी को जारी होगा एडमिट कार्ड
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 9 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी और आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 13 फरवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
RPSC Librarian Grade II Exam: 16 फरवरी से होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक। परीक्षा 400 अंकों की होगी और इसमें 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी। उत्तरों के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाने हों ये दस्तावेज
अभ्यर्थियों को पहचान के लिए अपडेटेड मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुराना या अस्पष्ट है, तो रंगीन और नवीनतम स्पष्ट फोटो वाले ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र जैसे अन्य मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी को शुरू हुई थी और 20 मार्च 2024 को समाप्त हुई। इस भर्ती अभियान से संगठन में 300 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड
जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।