फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Assistant Professor 2024 notification released at rpsc.rajasthan.gov.in; Apply for 575 posts from Jan 12

RPSC Assistant Professor 2024: सहायक प्रोफेसर के 575 पदों निकली भर्ती, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण; पढ़ें विवरण

Sat, 14 Dec 2024 10:42 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 10:42 AM IST
सार

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: आरपीएससी ने राज्य के कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। कुल 575 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। अधिक विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...
 

विज्ञापन
RPSC Assistant Professor 2024 notification released at rpsc.rajasthan.gov.in; Apply for 575 posts from Jan 12
RPSC Assistant Professor, सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC Assistant Professor Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विज्ञापन संख्या 24/2024-25 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा)-2024 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। राजस्थान के कॉलेज शिक्षा विभाग के तहत सहायक प्रोफेसर के पद के लिए कुल 575 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर शुरू होगी।

विज्ञापन

RPSC Assistant Professor Registration Date: राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और 10 फरवरी, 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा तिथि के बारे में बाद में सूचित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में स्कूल शिक्षक के 2100+ पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024: रिक्ति विवरण और सैलरी

यह भर्ती 30 विषयों के लिए होगी, जिसमें सबसे अधिक रिक्तयां भूगोल विषय के लिए हैं। कुल 575 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयनित होने पर 15,600 से 39,100 रुपये का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। विषयवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

विषय पदों की संख्या
भूगोल 60
हिंदी 58
राजनीति विज्ञान 52
इतिहास 31
अर्थशास्त्र 23
अंग्रेजी 21
संस्कृत 26
समाजशास्त्र 24
वनस्पति शास्त्र 42
केमिस्ट्री 55
गणित 24
फिजिक्स 11
प्राणी शास्त्र 38

विज्ञापन

आयुसीमा

आवेदकों की आयु 1 जुलाई 2025 तक 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 

  • राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष 5 साल की छूट दी जाएगी।
  • राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला 10 साल की छूट दी जाएगी।
  • सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला 5 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

RPSC Assistant Professor Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) टाइप प्रश्नों की होगी। यह 200 नंबर की होगी और इंटरव्यू 24 मार्क्स का होगा।

RPSC Assistant Professor Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे। दो विषये से जुड़े होंगे। ये दोनों पेपर 75-75 नंबर के होंगे। तीसरा पेपर राजस्थान जनरल स्टडीज का होगा जो कि 50 नंबर का होगा।

RPSC Assistant Professor Apply: आवेदन करने के चरण

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें टैब पर जाएं।
  • एसएसओ पोर्टल पर पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed